Search

 
 
 

मनोहरपुर : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई गुरु पूर्णिमा

 
Manoharpur(Ajay Singh) : गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मनोहरपुर में गुरूपूजन सह गुरुसम्मान का आयोजन किया गया. ऋषि गुरु वेदव्यास जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा गुरु शिष्य परंपरा का अनुपालन करते हुए गुरुजनों की पैर पूजन किया गया तथा सम्मान में उन्हें उपहार दिया गया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य रवींद्र सिंह ने बच्चों को पढ़ाई के साथ धर्म संस्कृति, सुसंस्कारित व चरित्रवान बनने का आशीर्वाद दिया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-father-wandering-from-door-to-door-for-daughters-treatment/">चाईबासा

: बेटी के इलाज के लिए दर-दर भटक रहा पिता

ये थे उपस्थित

मौके पर विद्यालय के कार्यालय प्रमुख वेदव्यास महतो, आचार्य नीतिश कुमार महतो, अजीत महतो, कालीपद महतो, श्याम भूषण पाठक, अनिता महतो, सुश्री सीमा यादव, नेहा केशरी, अंजुश्री गुप्ता, सोमा महतो, सुश्री ऊमा कुमारी महतो, बसन्त महतो, दीपक मुदी, पूर्णचन्द्र महतो, जयप्रकाश महतो, हीरालाल महतो एवं विद्यालय के सभी भैया,बहनें उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-youth-of-meghahatuburu-are-saving-lives-by-donating-blood/">किरीबुरु

: मेघाहातुबुरु के युवा रक्तदान कर बचा रहे लोगों की जिंदगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही