Search

 
 
 

मनोहरपुर : चिड़िया डीएवी पब्लिक स्कूल में हिंदू नव वर्ष पर हवन पूजन आयोजित

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर आयरन ओर माइंस (सेल) चिड़िया स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुआ. इस दौरान विद्यालय के प्रांगण में प्रातः हवन पूजन का आयोजन किया गया. गायत्री मंत्र के माध्यम से हवन अनुष्ठान संपन्न हुआ. विदित हो कि भारतीय संस्कृति के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है. इसी अवसर पर मानव कल्याण के लिए विद्यालय के शिक्षक और विद्यालय कर्मचारियों के द्वारा हवन का आयोजन किया गया. इस हवन पूजन अनुष्ठान कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एसके झा एवं सुपरवाइजरी हेड डी जेना समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकाएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-zilla-parishad-members-submitted-a-letter-to-the-drinking-water-department-to-improve-the-work-of-tap-water-scheme/">चक्रधरपुर

: नल-जल योजना के कार्य में सुधार को लेकर जिला परिषद सदस्यों ने पेयजल विभाग को सौंपा पत्र
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही