Search

 
 
 

मनोहरपुर : धर्मशाला में पीएसएम फाउंडेशन का हेल्थ कैंप आयोजित

 
Manoharpur (Ajay Singh) : डॉ. मनोज कुमार कोड़ाह फाउंडेशन एवं पीएसएम हेल्थ केयर फाउंडेशन के सौजन्य से रविवार को मनोहरपुर स्थित सार्वजनिक धर्मशाला में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. रांची रिम्स के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कैंसर सहित सभी बीमारियों की जांच की गई. साथ ही जांच के उपरांत पीड़ित रोगियों को चिकित्सीय परामर्श तथा रोगियों को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ेंबहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-death-anniversary-of-george-fernandes-was-celebrated-residential-office-of-former-minister-dr-shadangi/">बहरागोड़ा

: पूर्व मंत्री डॉ. षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में जॉर्ज फर्नांडीस की पुण्य तिथि मनी

हेल्थ कैम्प में ये चिकित्सक थे उपस्थित

इस हेल्थ कैंप में मुख्य चिकित्सक रिम्स के डॉ. मनोज कोड़ा, डॉ. प्रवीर सिंह मुंडा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. जयदीप कुमार चौधरी, डॉ. मनीष सिन्हा समेत सहायक चिकित्साकर्मीयों तथा वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रकुमार डागा, शिवनाथ महतो, अमित डागा, संजय सिंह, किशोर डागा आदी भाजपा कार्यकर्त्ताओं का सराहनीय योगदान रहा. इस चिकित्सा शिविर में मनोहरपुर ग्रामीण व आस-पास के काफी संख्या में ग्रामीणों ने चिकित्सा का लाभ उठाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही