Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : चिकित्सकों के सांकेतिक हड़ताल से सीएचसी में स्वास्थ्य सेवा बाधित

Manoharpur (Ajay singh) : झारखंड चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर जिले भर में भी चिकित्सक एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे. चिकित्सकों के हड़ताल पर रहने से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रही. इधर, मनोहरपुर सीएचसी में भी इसका असर दिखाई दिया. हड़ताल के दौरान ओपीडी बंद रहने से बीमार मरीजों को बिना इलाज के बैरंग वापस लौटना पड़ा. इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई. हड़ताल को लेकर मनोहरपुर सीएचसी प्रभारी डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पूरे झारखंड भर में किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर है. उन्होंने कहा कि सिर्फ ओपीडी सेवा बंद है लेकिन आपातकालीन (एमरजेंसी) सेवा जारी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-huge-quantity-of-cannabis-recovered-from-mango-bus-stand-police-is-probing/">जमशेदपुर

: मानगो बस स्टैंड से भारी मात्रा में भांग बरामद, पुलिस कर रही जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही