Search

 
 
 

मनोहरपुर : बूड़ाहुड़ी सड़क दुर्घटना में स्वास्थ्यकर्मी गंभीर, राउरकेला रेफर

 
Manoharpur (Ajay Singh) : गुरुवार शाम मनोहरपुर-पोषैता मुख्य मार्ग के बूड़ाहुड़ी स्थित तीखे मोड़ पर बाइक से गिरकर स्वास्थ्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 34 वर्षीय हलधर महतो चक्रधरपुर के खेशापीड़ के रहने वाले हैं. हलधर महतो मनोहरपुर सीएचसी में एमपीडब्ल्यू के पद पर कार्यरत हैं. वह गुरुवार सुबह अपनी बाइक से ड्यूटी के दौरान ग्राम बूड़ाहुड़ी गया हुए थे. शाम को लौटने के दौरान उनकी बाइक ग्राम बूड़ाहुड़ी मोड़ के समीप अनियंत्रित हो गई जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steels-summer-camp-from-may-12-registration-begins/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील का समर कैंप 12 मई से, रजिस्ट्रेशन शुरू

प्राथमिक उपचार के 108 एंबुलेंस से राउरकेला ले जाया गया

इस दुर्घटना में उनके सर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं. 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल हलधर महतो को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल हलधर महतो को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया. गंभीर रूप से घायल स्वास्थ्यकर्मी एमपीडब्ल्यू हलधर महतो को 108 एंबुलेंस से राउरकेला आरजीएच अस्पताल ले जाया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही