Search

 
 
 

मनोहरपुर : हतनाबुरू में स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित

 
Manoharpur(Ajay singh) : मनोहरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती सारंडा अंतर्गत दीघा पंचायत के हतनाबुरु गांव में गुरुवार को यूनिसेफ के सहयोगी संस्था (सीएसडब्ल्यूआर) के तत्वावधान में स्वास्थ्य संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया. शिविर में सारंडा क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीण महिला व पुरुष उपस्थित हुए. इसमें गर्भवती, धात्री महिलाओं के अलावा आम ग्रामीणों को पौष्टिक आहार एवं खान पान से संबंधित पोषण, स्तनपान, हाथ धोने का तरीका, एवं स्वास्थ्य से संबंधित साफ-सफाई आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. साथ ही ग्रामीण परिवेष में गुजर बसर कर रहे परिवारों का आर्थिक स्थिति को सुधारने की सीख दी गई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-will-shift-to-new-campus-in-september-vice-chancellor/">जमशेदपुर

: सितंबर में नये कैम्पस में शिफ्ट हो जायेगी वीमेंस यूनिवर्सिटी : कुलपति
शिविर में ग्रामीण महिलाओं को छह माह तक के बच्चों को सिर्फ मां का दूध पिलाने के लिए बोला गया. ताकी बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास हो सकें. बैठक में मुख्य रूप से सीएसडब्ल्यूआर के सोशल मोबिलाइजर जयराम मांझी तथा हतनाबुरु ग्राम के मुंडा सुखराम हांसदा, बुधराम सिध्दू समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-bolero-plus-stolen-from-house-in-ghodbanda-village-complaint-in-police-station/">मझगांव

: घोड़ाबांदा गांव में घर से बोलेरो प्लस चोरी, थाना में शिकायत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही