Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : संत अगस्तीन कॉलेज में इंटर के छात्र-छात्राओं को दी गई भावभीनी विदाई

Manoharpur (Ajay singh) : संत अगस्तीन कॉलेज में शनिवार को इंटर के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई. कॉलेज प्रबंधन व छात्रों के द्वारा उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भोज का आयोजन किया गया. विदाई समारोह का विधिवत उद्घाटन कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव मनोहर किम्बो व विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य नेहरूलाल महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. छात्रों को संबोधित करते हुए मनोहर किम्बो ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि छात्र भविष्य में जहां भी जाए  मन लगा कर पढ़े और अपने कॉलेज का नाम रौशन करें. कॉलेज के प्राचार्य नेहरूलाल महतो ने कहा कि जो भी काम करे व मन लगाकर करें तो आपका सपना जरूर साकार होगा.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/04rc_m_136_04032023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rash-driving-or-tripling-will-spend-the-night-in-lockup-ssp/">जमशेदपुर

: रैश ड्राइविंग या ट्रिपलिंग की तो हवालात में गुजरेगी रात – एसएसपी

विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये

विदाई समारोह के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, गीत आदि प्रस्तुत किया. मौके पर प्रो. एसी मल्लिक, प्रो. सुरेंद्र चौधरी, प्रो. विक्रम नाग, प्रो. बबलू बेसरा, प्रो. सोनल भुंइया, प्रो. प्रेमिला हेरेंज, प्रो. सरोज जोजो, प्रो. इप्सिता मिश्रा, प्रो. कुशल बारला, विलोकन कच्छप, लक्ष्मी नारायण महतो, शशि टूटी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही