Search

 
 
 

मनोहरपुर : मुहलडीहा तालाब टोला में पानी की भारी किल्लत, तालाब का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड अंर्तगत बरंगा पंचायत के ग्राम मुहलडीहा तालाब टोला के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहें हैं. उक्त टोला में एक भी कुंआ व चापकल नहीं है. यह टोला आदिवासी बहुल टोला है. करीब 400-500 की आबादी है. यहां के स्थानीय लोग टोला के समीप तालाब पर निर्भर हैं. जबकी गर्मी के कारण तालाब का जलस्तर भी कम होता जा रहा है. जिससे तालाब का पानी भी गंदा हो गया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-celebrated-birth-anniversary-of-pandit-raghunath-murmu-the-father-of-olchiki-script/">चांडिल

: ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की मनाई गई जयंती

तालाब का गंदा पानी उपयोग करने को मजबूर हैं लोग

स्थानीय लोग अपनी दिनचर्या के कामों में तालाब का गंदा पानी उपयोग करने को मजबूर हैं. स्थानीय ग्रामीणों में पेयजल समस्याओं को लेकर भारी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि टोला में पेयजल समस्या को लेकर किसी ने भी आज तक सुध नहीं ली है. शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने गोलबंद होकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है. साथ ही आने वाले चुनावों में उन नेताओं व जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने का निर्णय लिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही