Search

 
 
 

मनोहरपुर : तेज रफ्तार बाइक ईंट के ढेर से टकराई, चालक गंभीर

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर चिड़िया मुख्य सड़क मार्ग पर नंदपुर चौक के समीप शुक्रवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया है. हालंकि युवक की पहचान नहीं होने और उसके परिवार के लोगों के न पहुंचने के कारण घायल को राउरकेला नहीं ले जाया जा सका है. घायल युवक छोटानागरा थाना अंर्तगत उसरुईयां गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक काफी तेज गति से बाइक चलाते हुए मनोहरपुर की ओर जा रहा था. तभी नंदपुर चौक के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे रखी ईंट के ढेर से युवक टकरा गया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया व उसकी बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-manki-munda-meeting-held-at-adivasi-sanskriti-kala-kendra/">बहरागोड़ा

: आदिवासी संस्कृति कला केंद्र में मानकी- मुंडा की हुई बैठक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही