Manoharpur (Ajay Singh) : शनिवार शाम आई तेज हवा और बारिश के कारण मनोहरपुर फॉरेस्ट कालोनी के समीप बिजली का हाईटेंशन तार क्षतिग्रस्त हो गया. इससे शाम से काफी रात तक बिजली सेवा ठप हो गई. शाम से हो रही बारिश के चलते क्षतिग्रस्त बिजली तारों को ठीक करने में बिजली विभाग के कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वहीं बारिश बंद होने के बाद ही बिजली विभाग ने क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त किया. इसके बाद रात में बिजली सेवा बहाल हुई. इस दौरान करीब चार घंटा बिजली सेवा प्रभावित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-one-died-due-to-drowning-in-the-river-after-postmortem-the-dead-body-was-handed-over-to-the-relatives/">चांडिल
: नदी में डुबने से एक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा [wpse_comments_template]
मनोहरपुर : तेज हवा व बारिश से हाईटेंशन तार क्षतिग्रस्त, बिजली बाधित

Leave a Comment