Manoharpur (Ajay Singh) : हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार सुबह संत नरसिंह आश्रम नवदुर्गा मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा निकाली गई. विश्व हिंदू परिषद के मंडल अध्यक्ष आशीष राय के नेतृत्व में शोभा यात्रा के दौरान बाइक रैली निकाली गई. शोभा यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल समेत विभिन्न हिंदू संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए. सभी ने अपने हाथों में भगवा झंडा लिए पूरे नगर का परिभ्रमण किया. साथ ही जय श्री राम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा. शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न हिंदू संगठनों के अलावा रामनवमी महासमिति, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता सुमित शाह, रजनीश शाह, मुकेश हरलालका, पिंकी डागा, शुभम् थेबड़िया, आकाश गुप्ता, आनंद उपाध्याय, अमन शाह, अमरेश विश्वकर्मा, शौरभ शाह, राधेश सिंह, शुभम् पटेल, भाजपा नेता अमित कुमार डागा, सुनील सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-vhp-and-bajrang-dal-wished-people-a-happy-new-year-by-applying-tilak/">गिरिडीह
: विहिप व बजरंग दल ने लोगों को तिलक लगाकर दी नववर्ष की शुभकामना
: विहिप व बजरंग दल ने लोगों को तिलक लगाकर दी नववर्ष की शुभकामना
Leave a Comment