Search

 
 
 

मनोहरपुर : सर्पदंश से पति की मौत, नौ बच्चों समेत पत्नी हुई बेसहारा

 
Manoharpur (Ajay singh) : आनंदपुर थाना अंर्तगत हरता जोंबेलो गांव में मंगलवार को सर्पदंश से लोहरा नायक(46) की मौत हो गई. पती की मौत से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है. आनंदपुर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात लोहरा नायक अपने घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सोया हुआ था. देर रात करीब दो बजे सोये हुए अवस्था में उसे एक जहरीले पहाड़ी चित्ती सांप ने काट लिया. सर्प के काटने से लोहरा की हालात गंभीर हो गई. उसे परिजन मंगलवार सुबह उपचार के लिए मनोहरपुर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-brother-in-law-threatening-sister-in-law-after-husbands-death-complaint-to-ssp/">जमशेदपुर

: पति की मौत के बाद देवर दे रहा भाभी को धमकी, एसएसपी से शिकायत

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

वहीं अचानक हुई पति की मौत से पत्नी पर घोर विपदा का पहाड़ टूट पड़ा है. पति की असमय मृत्यु से उसके नौ बच्चों समेत पत्नी पूरी तरह से बेसहारा हो गई है. चूंकी लोहरा नायक अपने परिवार का मात्र सहारा था. उसके जाने के बाद परिवार का क्या होगा कौन देख भाल उनका करेगा, यह एक बड़ा सवाल बन गया है. अस्पताल में पति के इलाज के दौरान साथ आई पत्नी की गोद में दो माह का मासूम अबोध शिशु भी है. उसे पता भी नहीं है कि वह बचपन में ही वह अनाथ हो गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही