Search

 
 
 

मनोहरपुर : आंनदपुर में पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीया कीटनाशक

 
Manoharpur (Ajay Singh) : आनंदपुर थाना अंतर्गत पेटर गांव निवासी 22 वर्षीय सुनील भुइयां ने शनिवार को कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया. इससे उसकी हालत बिगड़ गई और परिजनों ने उसे गंभीर हालात में सीएचसी में भर्ती कराया. सुनील का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है. घटना के बारे पीड़ित युवक ने बताया कि शनिवार दोपहर उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी से गुस्से में आकर उसने घर पर सफाई के लिए रखा क्लीनर (कीटनाशक) पी लिया. इससे उसकी हालत बिगड़ गई. परिजन उसे लेकर तुरंत ही मनोहरपुर सीएचसी पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल युवक की स्थिति खतरे से बाहर है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-peace-committee-meeting-organized-in-police-station-regarding-bakrid/">चक्रधरपुर

: बकरीद को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही