Search

मनोहरपुर : ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की तो नपेंगे चालक – थाना प्रभारी

Manoharpur (Ajay Singh)सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से मनोहरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को मनोहरपुर पुलिस द्वारा रेलवे क्रॉसिंग के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में चलाये गए वाहन जांच अभियान के दौरान दर्जनों की संख्या में वैसे दुपहिया वाहनों को रोका गया जो ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए बिना हेलमेट के वाहन चलाते एवं ट्रिपल राइडिंग करते पाए गए. थाना प्रभारी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने चालक नपेंगे. इसे भी पढ़ें : झुमरी">https://lagatar.in/jhumri-tilaiya-the-welfare-festival-of-lord-adinath-the-first-tirthankar-of-jainism-was-celebrated/">झुमरी

तिलैया : जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का कल्याणक महोत्सव मनाया गया

वाहन चालकों को थाना प्रभारी ने दी हिदायत

उन सभी वाहनों को घंटों रोका गया. साथ ही वाहन चालकों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच किया जाएगा. अब बिना हेलमेट और आवश्यक कागजात के बगैर वाहन चलाते हुए पाए जाने वाले चालकों की खैर नहीं. थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि जान माल की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर कानून सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp