Search

 
 
 

मनोहरपुर: संत अगस्तिन का शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान- रंजित यादव

 
Manoharpur (Ajay Singh): संत अगस्तिन विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय के वार्षिकोत्सव का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव एवं विशिष्‍ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि संत अगस्तिन एक महान शिक्षाविद थे और शिक्षा के क्षेत्र में उनका अहम योगदान है. उनकी याद में हर वर्ष संत अगस्तिन विद्यालय में विद्यालय दिवस पर समारोह का आयोजन किया जाता है. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-program-organized-in-kasturba-gandhi-girls-residential-school-to-stop-child-marriage/">चक्रधरपुर

: बाल विवाह रोकने को लेकर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

विद्यार्थियों ने पेश किया रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम

[caption id="attachment_399934" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/26aug2c.jpg"

alt="" width="600" height="369" /> वार्षिकोत्सव में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत करते बच्‍चे.[/caption] इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रस्‍तुत किया गया. जिसमें एक से बढ़कर शिक्षा से ओतप्रोत एकांकी, नाटक  एवं राष्ट्र भक्ति नृत्य गीत आदि पेश किए गए. समारोह में उपस्थित आमंत्रित अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए स्कूली बच्चों की हौसला अफजाई की.

यह थे उपस्थित

[caption id="attachment_399935" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/26aug2b.jpg"

alt="" width="600" height="285" /> वार्षिकोत्सव में उपस्थित लोग. [/caption] इस मौके पर विशिष्‍ट अतिथि संत अगस्तिन चर्च के पेरिश पुरोहित रेव्ह.दाऊद टुटी, सहायक पेरिश पुरोहित रेव्ह एंजलकंडुलना, विद्यालय के सचिव अरुण कुमार नाग, प्रधान शिक्षक संजय डुंगडुंग, मेंशन टोपनो,पू र्व प्रधान शिक्षक लिल्यानी देमता, मंगल मसीह खाखा, इरुश खाखा, सुमन भुइयां, बरदानी लुगून, ग्लोरिया जोजो, सुरसेन भुइयां, अयोध्या सिंह, सपन बोस, अनमोल जोजो समेत सभी शिक्षक,शिक्षिकाएं व स्कूल के बच्चे उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-inflation-is-becoming-a-hindrance-in-the-preparation-of-ganesh-puja/">सरायकेला

: गणेश पूजा की तैयारी में बाधक बन रही है महंगाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही