Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : अंकुवा गांव में चापाकल व जलमीनार वर्षों से खराब, ग्रामीण नदी-नाले के पानी पीने को विवश

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay singh) :  चिड़िया पंचायत अंतर्गत अंकुवा गांव के मुंडा टोला में बने सोलर संचालित  जलमीनार व सभी चापाकल पिछले कई वर्षों से ख़राब पड़े हुए है. इसके कारण ग्रामीण नदी नाले का पानी पीने को विवश हैं. रविवार को जब चिरिया पंचायत के पंसस सुनील दास अंकुवा गांव के समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे तो देखा कि गांव के कुछ युवक चापाकल और उसमें लगे सोलर संचालित जलमीनार को किसी तरह से बनाने की कोशिश कर रहे थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-enrollment-started-in-kolhan-university-from-16-so-far-33000-students-applied-in-ug-semester-one/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में 16 से नामांकन शुरू, यूजी सेमेस्टर वन में अब तक 33,000 छात्रों ने किया आवेदन

टोले में सात चापाकल है सभी खराब

पुछने पर ग्रामीणों ने  बताया कि ये चापाकल चिड़िया सेल कंपनी के सौजन्य से बनाया गया था. जो खराब हो चुकी है. उसके बाद चार साल पहले पंचायत फंड से इसी चापाकल से कनेक्शन करके सोलर संचालित जलमीनार लगा दिया गया. परंतु कुछ दिनों के बाद ही ये भी खराब हो गया. वहीं ग्रामीणों ने बताया  कि इस टोले में कुल सात चापाकल है और वर्तमान में सभी चापाकल खराब पड़े हुए हैं. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों को पेयजल समस्याओं के बारे अवगत भी कराया गया, परंतु कोई फायदा नहीं हुआ. इससे यहां के ग्रामीण नदी के पानी पर ही अब निर्भर हैं. वहीं पंसस सुनील दास ने ग्रामीणों से स्थानीय सेल प्रबंधन द्वारा संचालित सीएसआर के नाम पर लिखित आवेदन देने को कहा और इस समस्या का उन्होंने जल्द निवारण करवाने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-awareness-rally-taken-out-in-beterkiya-village-regarding-the-tricolor-campaign-at-har-ghar/">नोवामुंडी

: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बेतेरकिया गांव में निकाली गई जागरुकता रैली
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही