Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : नंदपुर में हो समाज ने मनाया मागे पर्व सह मिलन समारोह

Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर प्रखंड समेत नंदपुर पानी टंकीडोंगाकाटा गांव में मंगलवार को मागे पर्व सह मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ. हो समाज द्वारा आयोजित मागे पर्व पर विधि-विधान से पूजा अर्चना के पश्चात पारंपरिक तरीके से नृत्य व गीत आदि प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर गांव के दिउरी ने क्षेत्र की सुख शांति के लिए विधिवत पूजा- अर्चना की. इस दौरान समाज के लोगों ने पारंपरिक भेषभूषा एवं पूरे उत्साह के साथ मिलन समारोह में शामिल होकर जमकर जश्न मनाया. मौके पर मुखिया सुशीला संवैया, अलबिना सुरीन, अशोक बाहन्दा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत समद, रोबि लकड़ा, राजबो होनहागा, मनोज चम्पीया, नीमा लुगुन, मार्सल गुड़िया, जोन गुड़िया समेत हो महासभा, कुडुख सरना जागरण मंच और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-family-had-gone-out-to-celebrate-the-party-lakhs-were-stolen-from-the-house/">जमशेदपुर

: पार्टी मनाने बाहर गया था परिवार, घर में हो गई लाखों की चोरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही