Search

 
 
 

मनोहरपुर : 11 सुत्री मांगो के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर अंचलकर्मियों ने किया काम

 
Manoharpur (Ajay Singh) : झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के निर्देश पर मनोहरपुर प्रखंड के अंचल में कार्यरत राजस्व उपनिरीक्षकों ने गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर विभागीय कार्य का निष्पादन किया. मालूम हो कि पुरे झारखंड राज्य में राजस्व उप निरीक्षक अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से प्रखंडों में विभागीय कार्यों का निष्पादन करने के साथ अपनी मांगो के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं. चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में अंचलकर्मी 29 अगस्त को कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे, 2 सितंबर को जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जाएगा, 8 सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन और 14 सितंबर को रांची में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का कार्यक्रम शामिल है. [caption id="attachment_399601" align="aligncenter" width="464"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/manoharpur-black-rebbon-2.jpeg"

alt="" width="464" height="276" /> काला बिल्ला लगाकर कार्य करते राजस्व उप निरीक्षक[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-health-and-wellness-center-found-closed-in-patmada-under-surprise-inspection-by-civil-surgeon-all-were-mourned/">जमशेदपुर

: पटमदा में सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में बंद मिला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सभी को किया शोकॉज

यह मांगे है शामिल

इनकी मांगों में 10.10.19 के तहत झारखंड सरकार के साथ हुए समझौते के अनुसार राजस्व उप निरीक्षकों का ग्रेड पे 2400 एवं तीन वर्ष उपरांत ग्रेड पे 2800 किया जाए. समझौते के अनुसार अंचल निरीक्षकों की सीधी बहाली पर रोक लगाते हुए 50 प्रतिशत पदों पर वरियता एवं 50 प्रतिशत पदों पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर प्रोन्नति दी जाए. सभी राजस्व उप निरीक्षकों को लैपटॉप व नेट खर्च दिया जाए. राजस्व उपनिरीक्षक व अंचल निरीक्षक के रिक्त पदों को अविलंब भरने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन के पहले दिन गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर अंचलकर्मीयों ने अपना काम किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-question-forum-competition-organized-in-surya-devi-saraswati-shishu-vidya-mandir/">चांडिल

: सूर्या देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही