Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सारंडा बाईहातु सड़क का उद्घाटन टला

Manoharpur (Ajay Singh) : तयशुदा पीसीसी सड़क का उद्घाटन व विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा व जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू मनोहरपुर प्रखंड के छोटा नागरा, कोलपोटका व बरंगा पंचायत का सघन दौरा किया. सांसद गीता कोड़ा व विधायक सोनाराम सिंकु ने संयुक्त रूप से छोटानागरा स्थित सोनापी गांव में नए पीसीसी सड़क का विधिवत शिलान्यास किया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-five-people-caught-stealing-electricity-fir-on-all/">लातेहार

: बिजली चोरी करते पकड़े गए पांच लोग, सभी पर FIR

सात दिन के अंदर कार्य पूरा करने का दिया आदेश

छोटानागरा स्थित बाईहातु गांव में निर्माणाधीन पीसीसी सड़क अपूर्ण रहने के चलते फिलहाल उद्घाटन टाल दिया गया है. चूंकि उक्त पीसीसी सड़क के दोनों ओर मिट्टी भरने का काम शेष रह गया है जिसके चलते सांसद गीता कोड़ा द्वारा उक्त सड़क का उद्घाटन नहीं किया जा सका. मौके पर वहां उपस्थित आरईओ विभाग के कनीय अभियंता बासुदेव प्रसाद को गीता कोड़ा ने सात दिन के भीतर उक्त निर्माणाधीन पीसीसी सड़क को पूर्ण करने का आदेश दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही