Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : अनुबंध स्वास्थ्यकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, कर्मियों ने दिया योगदान

Manoharpur (Ajay Singh) : विभिन्न मांगों समेत नियमितीकरण को लेकर बीते 17 जनवरी से आहूत अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को समाप्त हो गया है. हड़ताल खत्म होने के बाद 27 फरवरी (सोमवार) को सभी कर्मियों ने सीएचसी में अपना योगदान देना शुरू कर दिया है. विदित हो कि मनोहरपुर सीएचसी सर्किल अंतर्गत आंनदपुर पीएचसी, जरायकेला पीएचसी व छोटानागरा पीएचसी समेत सभी 22 उपस्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कुल 84 अनुबंधकर्मी हड़ताल पर थे. जिससे उन सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-26-pairs-of-bride-and-groom-married-in-mass-wedding-ritual-of-blessings/">बहरागोड़ा

: आशीर्वाद के सामूहिक विवाह अनुष्ठान में 26 जोड़ी दूल्हा और दुल्हन की हुई शादी

हड़ताल से मरीजों को हो रही थी भारी परेशानी

अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर जाने से ग्रामीणों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसके अलावा फील्ड वर्क व टीकाकरण आदि स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित हो गई थी. अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल खत्म होने से सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को पुनः स्वास्थ्य सेवा में राहत मिलेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही