Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सीएचसी में इंद्रधनुष मिशन टीकाकरण अभियान कार्यशाला आयोजित

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर में सोमवार को एनआरएचएम के तहत इंद्रधनुष मिशन टीकाकरण अभियान कार्यशाला आयोजित किया गया. इस कार्यशाला में एएनएम,एमपीडब्ल्यू,बीटीटी समेत अन्य हेल्थकर्मीयों ने हिस्सा लिया. इसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से विभिन्न रोगों से संबधित जानकारी एवं विशेष रूप से टीकाकरण अभियान चलाए जाने के बारे बताया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Manoharpur-Indradhanush-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bharat-jodo-yatra-ki-baat-with-common-people-campaign-will-prove-to-be-a-milestone-congress/">चाईबासा

: “भारत जोड़ो यात्रा की बात आमजनों के साथ” अभियान मील का पत्थर साबित होगा – कांग्रेस
सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेंद्र मुंडा ने कहा कि 0 से 5 साल के बच्चों व गर्भवती महिलायें जो टीका से वंचित रह गये उनकी सूची सहिया, सेविका, एएनएम को तैयार करने का निर्देश दिया गया. साथ ही आईएमआई वैक्सिनेशन की प्रतिदिन व साप्ताहिक रिपोर्ट एवं टीकाकरण के पश्चात होने वाले दुष्परिणाम एईएफएल का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा गया. मौके पर ट्रेनर बिनोद वर्मा, बीपीएम यशवंत कुमार, बीटीटी बसंत सांडिल, सुखदेव टोप्पो, सुलोचना महतो समेत प्रशिक्षु हेल्थकर्मी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही