Search

 
 
 

मनोहरपुर : इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान कार्यक्रम का हुआ समापन

 
Manoharpur (Ajay Singh) : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान का समापन शनिवार को हुआ. यह अभियान प्रखंड के सुदूरवती सारंडा समेत मनोहरपुर सीएचसी सर्किल अंर्तगत ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर चलाया गया. इस दौरान 0-5 वर्ष के बच्चों को ओपीभी 0, एचईपी बी, बीसीजी, डीपीटी बूस्टर 1, विटामिन ए 2, एमआर 2, जेई 2 व ओपीभी बूस्टर का टीकाकरण किया गया. साथ ही उन्हें विभिन्न रोगों की रोकथाम के लिए टीका लेना कितना आवश्यक इस विषय पर जागरूक किया गया. बताया गया कि बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को लगने वाले टीके के बारे में विशेष जानकारी अपने निकटम आंगनबाड़ी केंद्रों से भी प्राप्त की जा सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-health-awareness-program-organized-in-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गर्भवती माता एवं बच्चों का हुआ टीकाकरण 

11 से 16 सितंबर तक चलने वाले इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान कि सफलता के बारे में मनोहरपुर सीएचसी के बीपीएम यशवंत कुमार ने कहा कि मनोहरपुर सीएचसी सर्किल अंर्तगत अब तक प्राप्त टीकाकरण प्रतिवेदन के अनुसार गर्भवती माता-70 एवं 0-5 वर्ष के 190 बच्चों का टीकाकरण किया गया है. वहीं इस कार्य में सभी एएनएम, सहिया साथी एवं स्वास्थ्यकर्मीयों का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही