Search

 
 
 

मनोहरपुर : रेलवे फुटओवर ब्रिज का एक्सटेंशन के लिए निरीक्षण

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में मंगलवार को सीकेपी रेल प्रमंडल अधिकारियों संग मनोहरपुर रेलवे कंसल्टिंग कमेटी की बैठक हुई. इसमें मनोहरपुर स्टेशन पर बने नए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का एक्सटेंशन समेत आम यात्रियों की सुविधा बहाल करने को लेकर चर्चा हुई. साथ ही कंसल्टिंग कमेटी द्वारा प्रस्तावित निम्नलिखित मांगों पर रेल अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए रेल सुविधा बहाल करने की मांग  की. [caption id="attachment_442222" align="alignnone" width="1024"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Manoharpur-Rail.jpg"

alt="" width="1024" height="461" /> बैठक में उपस्थित रेलवे के अधिकारी और कमेटी के सदस्य.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tractor-hit-spg-mission-school-student-injured/">चाईबासा

: ट्रैक्टर ने एसपीजी मिशन स्कूल के छात्र को मारी टक्कर, घायल

एफओबी का किया निरीक्षण

बैठक के बाद रेल अधिकारियों ने मनोहरपुर स्टेशन परिसर का और आम लोगों के आवागमन को लेकर नए एफओबी का भी निरीक्षण किया. साथ ही पुराने एवं जर्जर एफओबी को डिसमैनटल करने का आइओडब्लू को निर्देश दिया. मौके पर अधिकारियों ने मांगों पर संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है. इस मौके पर सीआई शंकर कुमार झा, एसीएम अश्विनी कुमार मिश्रा, स्टेशन प्रबंधक शैलेंद्र कुमार, सीएस अविनीत कुमार एवं कंसल्टिंग कमेटी के मेंबर किशोर डागा, दिलीप अग्रवाल, बहनु तिर्की, हेमंत नायक, रविंद्र कुमार, सौरभ साह, अजय सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-panchayat-president-and-councilor-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-a-shed-in-sardar-pada/">चाकुलिया

: सरदार पाड़ा में शेड निर्माण के लिए पंचायत अध्यक्ष व पार्षद ने किया शिलान्यास

कंसल्टिंग कमेटी द्वारा प्रस्तावित मांगें

1. जरायकेला की ओर 100 मीटर एक नंबर प्लेटफॉर्म का विस्तार. 2. नए डोरमेट्री, फर्स्ट एवं सेकेंड क्लास वेटिंग रूम भवन का निर्माण. 3. दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर शौचालय एवं पेयजल आपूर्ति के लिए बोरिंग की जाए. 4. एक नंबर प्लेटफॉर्म पर बारिश के दौरान गंदा जल की निकासी एवं रेल परिसर की साफ-सफाई के लिए व्यवस्था कराना. 5. नए एफओबी के एक नंबर प्लेटफॉर्म से बाहर आने-जाने के लिए ब्रिज का एक्सटेंशन और तीन नंबर प्लेटफॉर्म की ओर आम यात्रियों के लिए नए एफओबी से शेड का निर्माण. 6. दिव्यांगों के लिए नये एफओबी पर एक व दो नंबर प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट का निर्माण. 7. एक और दो नंबर प्लेटफॉर्म पर यात्री ट्रेन कोच एवं ट्रेन टाइम टेबल डिसप्ले  बोर्ड का निर्माण. 8. एक नंबर प्लेटफॉर्म का सौंदर्यीकरण. 9. तीन नंबर प्लेटफॉर्म के बाहर अतिरिक्त टिकट काउंटर का निर्माण. 10. चिल्ड्रेन पार्क में लाइट की व्यवस्था करना. 11. रेलवे पार्किंग में बने शौचालय को शुरू करने समेत प्रस्तावित 12 सूत्री मांगों के समर्थन में रेलवे कंसल्टिंग कमेटी ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही