Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : विकास कार्यों में बरती जा रही है अनियमितता, ठेकेदार ने नहीं लगाया सूचना बोर्ड

Manoharpur(Ajay singh) : पश्चिम सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती सांरडा प्रखंड अंर्तगत हो रहे विकास कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है. सरकारी योजनाओं में सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है. इससे ठेकेदार और संबधित विभाग की भूमिका पर सवाल उठना लाजिमी है. बारंगा पंचायत के गोपीपुर में ग्रामीण विकास विभाग(आरईओ) द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, योजनास्थल पर सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है. इससे स्थानीय लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है. विदित हो कि मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा अंतर्गत छोटानागरा से कोलायबुरू के बीच पुलिया और गार्डवाल का निर्माण किया जा रहा है. यहां भी सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-drunk-youths-arrested-from-dimna-dam-car-with-bjp-flag-recovered/">जमशेदपुर

: डिमना डैम से नशे में धुत चार युवक धराए, बीजेपी का झंडा लगा कार बरामद
योजना में भारी गड़बड़ी की जा रही है. इसे लेकर अभी तक जिला प्रशासन या संबंधित विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है. जिससे विभाग और ठेकेदार पर सवाल उठने लगे हैं. विगत दिन जगन्नाथपुर विधानसभा के पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा और आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक सुशील बरला ने राज्य के मुख्य सचिव को एक पत्र भी सौंपा था और उच्च स्तरीय जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग भी की थी. इसे भी पढ़ें :शादी">https://lagatar.in/it-was-expensive-to-pose-for-the-wedding-the-gun-burst-in-the-brides-hand-watch-the-video/">शादी

के स्टेज पर पोज देना पड़ा महंगा, दुल्हन के हाथ में फटा गन, देखें डरावनी घटना का वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही