Search

 
 
 

मनोहरपुर :  96 फीसदी अंक लाकर ईशिका बनी डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया की टॉपर

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर आयरन ओर माइंस चिरिया स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल का इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड के दसवीं की परीक्षा में छात्रों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा. परीक्षा में मनोहरपुर की ईशिका 96 फीसदी अंक लाकर स्कूल की टॉपर बनी. श्रेयस शर्मा 94 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि तीसरे स्थान पर नील खोवाला रहे. चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः स्वप्निल दासगुप्ता और नितिन खोवाला रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%8f%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a4%a8/">जमशेदपुर

: बीएसएनएल पेंशनर्स का अधिवेशन संपन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

शत-प्रतिशत रहा स्कूल का रिजल्ट

[caption id="attachment_635341" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Manoharpur-School-Topper-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्कूल के टॉपर छात्र.[/caption] इस वर्ष डीएवी पब्लिक स्कूल के दसवीं की परीक्षा में स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. इस बार स्कूल के कुल 83 छात्र-छात्राएं दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. जिसमें सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. चिड़िया डीएबी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एसके झा ने कहा कि छात्रों की कड़ी मेहनत व शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है कि स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. उन्होंने स्कूल के इस रिजल्ट पर हर्ष जताया है साथ ही उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-old-and-dilapidated-rail-fob-removed/">मनोहरपुर

: पुराने व जर्जर रेल एफओबी को हटा दिया गया

स्कूल के टॉप -10 विद्यार्थियों की सूची

प्रथम ईशिका शाह, द्वितीय श्रेयस शर्मा, तृतीय नील खोवाला, चतुर्थ स्वप्निल दासगुप्ता, पंचम नितिन खोवाला, छठा आकांक्षा गुप्ता, सातवां सिध गुप्ता, आठवां कशिश शाह, नोवां वैभवी कुमारी व दसवां सिम्मी बिहारी रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही