Search

 
 
 

मनोहरपुर : घाघरा मार्ग पर वाहन व लोगों का चलना हुआ मुश्किल

 
Manoharpur (Ajay Singh) : हल्की बारिश से ही मनोहरपुर-पोसैता जाने वाले मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन घाघरा नाला पुलिया के समीप दोपहिया, चारपहिया वाहन का चलना मुश्किल हो गया है. इसके अलावे पैदल आने जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसका मुख्य वजह है नाला पर बन रहे घाघरा पुलिया का निर्माण अधूरा रहना. पुलिया के समीप बना डाइवर्सन बारिश के कारण कीचड़मय व फिसलन वाला हो गया है. इस कीचड़मय रास्ते पर आम लोगों का पैदल चलना ही नहीं बल्कि उस सड़क पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों का भी चलना जोखिम भरा है. जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो ने ग्रामीणों की इस समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-prisoners-are-facing-problems-due-to-disorganized-electricity-system-in-upkara/">घाटशिला

: उपकारा में बिजली व्यवस्था अव्यवस्थित रहने से बंदियों को हो रही परेशानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही