Search

 
 
 

मनोहरपुर : केरल काम करने गया जरायकेला का युवक बेलाड़ी स्टेशन से लापता, आरपीएफ को दी गई जानकारी

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर केरल के बेलाड़ी शहर में काम करने गये जरायकेला भूमिज टोला के रहने वाले युवक विनोद भूमिज केरल के बेलाड़ी स्टेशन से लापता है. युवक के परिजनों एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने मनोहरपुर आरपीएफ को घटना की जानकारी दी है. इस संबध में आरपीएफ पुलिस ने भी उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है. परिजनों ने विनोद अगवा किए जाने की आशंका जताई है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-matki-bursting-competition-organized-in-loko-colony-on-janmashtami/">चक्रधरपुर

: जन्माष्टमी पर लोको कॉलोनी में हुआ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन
[caption id="attachment_394580" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/manoharpur-missing-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> लापता विनोद भूमिज की फाइल फोटो[/caption] बताया जा रहा है कि मनोहरपुर, ढिपा, जरायकेला और भालूलत्ता से दर्जन भर युवक केरल के बेलाड़ी शहर में काम करने के लिए गए हुए थे. जिसमें वहाँ पर दर्जन भर युवकों में से सिर्फ छह युवकों को ही काम पर रखा गया था. बाकी छह युवकों को काम नहीं मिलने पर वापस अपने गांव लौट रहे थे. शुक्रवार को बेलाड़ी स्टेशन में सभी छह युवक ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे थे. तभी वहाँ कुछ लोगों ने युवक विनोद भूमिज को अपने साथ ले गए. इसके बाद से ही विनोद भूमिज का मोबाईल बंद आ रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-court-sentenced-the-convict-to-life-imprisonment-in-the-murder-case/">चाईबासा

: हत्या के मामले में दोषी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
बाकी सभी पांचो युवक ट्रेन से अपने गाँव वापस लौट रहे है. इस घटना को लेकर केरल में काम के लिए विनोद के साथ गए जरायकेला के ही एक युवक ने उसके परिजनों को मोबाईल से घटना की जानकारी दी. इसके बाद विनोद के परिजनों ने मनोहरपुर आरपीएफ से मदद की गुहार लगाई है.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही