Search

 
 
 

मनोहरपुर : झारखंड आंदोलनकारी मंच व आजसू पार्टी का विशाल आम सभा 20 अप्रैल को

 
Manoharpur (Ajay Singh) : 20 अप्रैल को झारखंड आन्दोलनकारी मंच व आजसू पार्टी के संयुक्त बैनर तले वन भूमि पट्टा व अन्य जनहित मांगों के समर्थन में गोईलकेरा हाट मैदान में जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी. यह आक्रोश रैली विशाल आम सभा में तब्दील हो जाएगी. इसकी जानकारी झारखंड आंदोलनकारी मंच के संयोजक बिरसा मुंडा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-industrialist-cum-social-worker-remembered-on-his-death-anniversary-sitaram-rungta/">चाईबासा

: पुण्यतिथि पर याद किए गए उद्योगपति सह समाजसेवी स्व. सीताराम रूंगटा

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चलाया जा रहा है जनसम्पर्क अभियान

संयोजक बिरसा मुंडा ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है. साथ ही इस जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. कहा कि इस संदर्भ में विधि व्यवस्था को लेकर गोईलकेरा बीडीओ को एक ज्ञापन दिया गया है. साथ ही इस बावत ज्ञापन की प्रतिलिपि गोईलकेरा थाना प्रभारी को भी दिया गया है. ताकी आयोजित विशाल जन सभा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही