: निजी हाथों में सरकारी परिसंपत्ति बेचना बंद करें केंद्र सरकार : दिकु सवैंया
मनोहरपुर : 60-40 आधारित नियोजन नीति के विरोध में 10 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान
Manoharpur (Ajay Singh) : बुधवार को मनोहरपुर उंधन आम बगान में छात्र नेता की अगुवाई में एक बैठक की गई. बैठक में वर्तमान नियोजन नीति एवं आरक्षण रोस्टर पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही वर्तमान नियोजन नीति व आरक्षण रोस्टर पर विरोध जताते हुए कहा गया कि राज्य गठन का उद्देश्य अबुआ दिसुम अबुआ राज का सपना साकार करना था. राज्य गठन के 23 वर्ष बीतने के बाद भी झारखंडी हित में स्थानीय एवं नियोजन नीति परिभाषित नहीं किया गया. जबकि राज्य के विभिन्न सरकारी विभाग में 3.54 लाख पद रिक्त पड़े हैं.वहीं इन रिक्त पदों में नियुक्ति के लिए वर्ष 2016 से पूर्व वाला 60/40 का नियोजन नीति लागू किया जा रहा है. चूंकि ऐसा होने पर लंबे समय से तैयारी करने वाले छात्र सरकारी नौकरी से वंचित हो जाएंगे. कहा गया कि सरकार द्वारा बनाई गई जिलेवार आरक्षण रोस्टर कहीं से सही नहीं है. पश्चिमी सिंहभूम जिला के सरकारी विभाग में नौकरी के लिए ओबीसी का सीट 0 कर दिया गया है,जो कि गलत नीतियों का परिणाम है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-central-government-should-stop-selling-government-assets-in-private-hands-diku-savainya/">चाईबासा
: निजी हाथों में सरकारी परिसंपत्ति बेचना बंद करें केंद्र सरकार : दिकु सवैंया
: निजी हाथों में सरकारी परिसंपत्ति बेचना बंद करें केंद्र सरकार : दिकु सवैंया

Leave a Comment