Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : जगन्नाथ महतो को झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Manoharpur : झामुमो के वरिष्ठ नेता व शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर शनिवार को मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में झामुमो के नेताओं और पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने शोक सभा का आयोजन किया. उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा तथा नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उपस्थित पार्टी के लोगों ने कहा वे झारखंड के टाईगर थे. मंत्री बनने के बाद जगन्नाथ महतो ने पार्टी एवं राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए. उनकी आकस्मिक मौत से पार्टी को भारी क्षति पहुंची है. शोक सभा में मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रंजित यादव, प्रखंड अध्यक्ष मानुऐल बेक, बंधना उरांव, पंकज महतो, किशोर खलखो के अलावा अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-modi-government-is-killing-the-rights-of-jharkhand-and-jharkhandis-avinash-pandey/">चाईबासा

: झारखंड और झारखंडियों का हक मार रही है मोदी सरकार – अविनाश पांडे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही