Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : जहरीले सर्पदंश से किशोर गंभीर, सीएचसी में इलाजरत

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत मधुपुर जरा टोली निवासी केशव चंद्र महतो के 12 वर्षीय पुत्र शिवा महतो को बुधवार देर शाम जहरीले सांप ने काट लिया. बच्चे को उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है. चिकित्सक ने बच्चे को फिलहाल अस्पताल में चिकित्सीय निगरानी में रखने को कहा है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-villagers-opposed-the-christian-meeting-ceremony-in-puranapani-village/">मनोहरपुर

: पुरानापानी गांव में मसीही मिलन समारोह का ग्रामीणों ने किया विरोध
घटना के संबंध में बच्चे के पिता ने बताया कि पुत्र शिवा बुधवार की शाम को सब्जी के खेत में गया था. वहां मोबाइल चलाने में मुग्ध था. तभी उस बच्चे के दांए पैर के तलवे में दो बार जहरीले सांप ने काट लिया. उसे फौरन उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों क देखरेख में बच्चे का इलाज चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही