Search

बहरागोड़ा : अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी के कई घाटों पर बालू का अवैध उत्खनन हो रहा है. बालू का उत्खनन कर ट्रैक्टरों पर दिनदहाड़े ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी तथा अंचल अधिकारी जीतराम मुर्मू ने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को छापामारी अभियान चलाया. पुलिस ने केवला के निकट मुख्य सड़क पर अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया. दोनों ट्रैक्टर के चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहे. एक सोनालिका ट्रैक्टर तथा दूसरा जॉन डीयर ट्रैक्टर है. बालू से लदे दोनों ट्रैक्टरों को थाना लाया गया है. बालू लदे दोनों ट्रैक्टर चौरंगी से बहरागोड़ा की ओर आ रहे थे. पुलिस दोनों ट्रैक्टर के मालिकों और चालक के नाम का पता लगाने में जुटी है. प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-panchayat-level-national-adolescent-health-workshop-organized-in-kolpotka/">मनोहरपुर

: कोलपोटका में पंचायत स्तरीय राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//