Search

 
 
 

मनोहरपुर : कुर्ला ट्रेन का महादेवसाल स्टेशन में दो मिनट का दिया गया ठहराव

 
Manoharpur (Ajay singh) : श्रावणी मेला के मद्देनजर 22 जुलाई से 12 अगस्त तक महादेवसाल में कुर्ला एक्सप्रेस का दो मिनट के अस्थाई ठहराव दिया गया है. इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा गुरुवार को एक आदेश जारी किया, जो टाटानगर स्टेशन प्रशासन को मिल चुका है. जारी आदेश में बताया गया है कि ट्रेन संख्या 08030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस और 08029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रोजाना अप व डाउन में महादेवसाल स्टेशन में दो मिनट के लिए रुकेगी. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-bjp-distributed-laddus-after-draupadi-murmu-was-elected-president/">सरायकेला

: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपाइयों ने बांटे लड्डू
सावन माह में महादेवसाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल चढ़ाने जाते हैं. उन्हीं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल्वे ने उक्त घोषणा की है. इसके पूर्व इस्पात समेत आधा दर्जन ट्रेनों का महादेवसाल स्टेशन में रेलवे द्वारा ठहराव दिया गया था. वैसे महादेवसाल स्टेशन में अनारक्षित टिकट काउंटर के साथ हेल्प डेस्क भी यात्रियों की सुविधा के लिए खोला गया है. रेलवे के इस निर्णय से श्रद्धालुओं में काफी खुशी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही