Manoharpur (Ajay Singh) : भूमि संरक्षण विभाग की ओर से प्रखंड कृषि तकनीकी विज्ञान केंद्र भवन में शनिवार को कृषि शिविर का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के करीब 60 किसानों के बीच 90 फीसदी सब्सिडी पर पंप सेट का वितरण किया गया. साथ ही डेढ़ एचपी के डीजल पंप सेट की 90 फीसदी सब्सिडी के तहत 2900, डेढ़ एच पी के पेट्रोल पंप सेट के लिए 4100 और दो एच पी पेट्रोल पंप सेट के लिए 90 फीसदी सब्सिडी के तहत 5300 रुपए राशी लिए गए. मौके पर प्रखंड प्रमुख गुरुवारी देवगम, कार्यकारी एजेंसी जगन्नाथ इंटरप्राइजेज, चाईबासा के प्रतिनिधि, दर्शन महतो, श्याम सुंदर पूर्ति के अलावा काफी संख्या में किसान आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-ashirwad-enterprises-mr-16th-death-anniversary-celebrated-of-hariom-jha/">नोवामुंडी
: आशीर्वाद इंटरप्राइजेज में स्व. हरिओम झा की मनाई गई 16वीं पुण्यतिथि [wpse_comments_template]
: आशीर्वाद इंटरप्राइजेज में स्व. हरिओम झा की मनाई गई 16वीं पुण्यतिथि [wpse_comments_template]
Leave a Comment