Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें भूमि विवाद से मामले को लेकर काफी संख्या में ग्रामीण लाभुक पहुंचे. ग्रामीणों ने भूमि विवाद से संबंधित अपना पक्ष प्रस्तुत किया. इस दौरान अंचल कर्मियों के समक्ष कई मामला संज्ञान में आया है. चूंकि आज एक ही भूमि विवाद की जांच पड़ताल की गई और ऑन द स्पॉट मामले का निष्पादन भी किया गया. इसके साथ ही अन्य कई मामलों में जांच के उपरांत विवादित भूमि मामले का निपटारा अगली बैठक में करने के बारे जानकारी दी गई. मौके पर अंचल के सीआई बिनोद कुमार, सहायक अंचल कर्मी अर्जुन मांझी, राजन रजक, उमंग पांडे, मंगल सिंह सोय एवं ग्रामीण लाभुक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-nitin-jamuda-goilkera-and-alvin-ekka-became-coordinators-of-anandpur-block/">चाईबासा
: नितिन जामुदा गोइलकेरा व एल्विन एक्का आनंदपुर प्रखंड के बने संयोजक [wpse_comments_template]
मनोहरपुर : अंचल कार्यालय में भूमि विवाद समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Leave a Comment