Search

 
 
 

मनोहरपुर : साइकिल सवार को लाइन ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, हालत गंभीर

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर-छोटानागरा मुख्य मार्ग सलाई जक्सन के समीप मोड़ पर गुरुवार देर शाम साइकल सवार युवक को लाइन ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया. इस दुर्घटना में युवक के सिर के अलावे दोनों पैरों में चोट आई है. घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान छोटानागरा थाना क्षेत्र अंर्तगत गंगदा पंचायत के लेमरा गांव निवासी रमेश देवगम(22) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी में अनुसार रमेश अपनी साइकिल से ममार गांव से अपने घर लेमरा लौट रहा था. तभी सलाई जक्सन मोड़ के समीप उसे पीछे से एक अज्ञात लाइन ट्रक टक्कर मारकर फरार हो गया. सूचना मिलने पर उसके घर वालों ने उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया. वहां उपचार कर रहे चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-auto-coming-from-wrong-direction-enters-drain-driver-narrowly-escapes/">जमशेदपुर

: गलत दिशा से आ रही ऑटो नाले में घुसी, बाल-बाल बचा चालक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही