Search

 
 
 

मनोहरपुर : लोकल फुटबॉल लीग टूर्नामेंट : नंदपुर क्लब की टीम बनी विजेता

 
Manoharpur (Ajay Singh) : डीबीसी ब्वायज क्लब मनोहरपुर द्वारा आयोजित 15 दिवसीय लोकल फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का समापन शनिवार को ईश्वर पाठक हाई स्कूल मैदान में हुआ. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मनोहरपुर (भाग-2) जिला परिषद सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष रंजित यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल में किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि रंजित यादव ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल में हार व जीत सामान्य प्रक्रिया है. इससे खिलाड़ियों को हताश होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने आयोजन समिति को इस आयोजन को लेकर बधाई व शुभकामनाएं दी. शनिवार को डीबीसी क्लब मनोहरपुर और नंदपुर क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया. दोनों टीमों के बीच खेल काफी रोमांचक व बराबरी का रहा. खेल के अंत में हार-जीत पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से हुआ. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-promotion-of-government-schemes-by-organizing-a-fair-exhibition/">चाईबासा

: मेला प्रदर्शनी लगाकर सरकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

अतिथियों का गाजे-बाजे के साथ किया गया स्वागत

[caption id="attachment_707959" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Manoharpur-Footbal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ट्रॉफी के साथ विजेता खिलाड़ी.[/caption] पेनाल्टी शूटआउट में नंदपुर क्लब ने 1-0 से जीत दर्ज की. प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि रंजित यादव व विशिष्ट अतिथियों ने ट्राफी एवं नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. फाइनल मैच शुरू करने के पूर्व आयोजन समिति द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों समेत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का भव्य स्वागत गाजेबाजे व आतिशबाजी के साथ किया गया. इस मौके पर आयोजन समिति डीबीसी ब्वायज क्लब मनोहरपुर के प्रमुख किशन सिंह, सक्रिय सदस्य गणेश सिंह, रोहित साहू, अभिषेक प्रियदर्शी, अनिल यादव, हर्षित राय, पंचदेव चौधरी, कृष्ण यादव, विराट, राजा सिंह, मो. फारूक, पंसस खुशबू कुमारी पिंकी, उपमुखिया प्रतोष यादव, पूर्व पंसस अभयशुलपानी, प्राचार्य संजय डूंगडुंग, मंगल मसीह खाखा एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही