Search

 
 
 

मनोहरपुर : मौसी बाड़ी से वापस अपने धाम लौटे भगवान जगन्नाथ

 
Manoharpur (Ajay Singh) : आनंदपुर समीज आश्रम में महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा रथ यात्रा यानी घूरती रथ शोभा यात्रा गुरुवार को धूमधाम से निकाली गई. मौसीबाड़ी से बहुड़ा रथ शोभा यात्रा निकाले जाने से पूर्व भगवान महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा को मौसीबाड़ी से पारम्परिक रूप से विदाई दी गई. महाप्रभु अपने भाई बहन के साथ मौसीबाड़ी में सप्ताह भर प्रवास करने के बाद समीज आश्रम स्थित मूल मंदिर पर लौट आए. रथ यात्रा के दौरान भक्तों ने भगवान जगन्नाथ का जयघोष के साथ रथ खींचा तथा उनका दर्शन, पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया. वहीं महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के अपने मूल मंदिर के गर्भगृह में पहुंचने पर मंदिर परिसर में भक्तों ने फूल बरसाए इसके बाद महाप्रभु को उनके भाई-बहन संग मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया. इस दौरान मंदिर के महंत आचार्य केवल्यानंद ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-zip-vice-president-inaugurated-the-local-football-league-tournament/">मनोहरपुर

: लोकल फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का जिप उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही