Search

 
 
 

मनोहरपुर : धूमधाम से हुई मां मंगला उषा की पूजा, श्रद्धालुओं ने सुख शांति के लिए मांगा आशीर्वाद

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मंगलवार को मां मंगला उषा पूजा धूमधाम से मनाया गया. पूजा का आयोजन मनोहरपुर स्थित बीस खोली, लाइनपार व मीर मोहल्ला में किया गया. महिलाओं ने उपवास रहकर मां मंगला उषा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. साथ ही व्रती महिलाओं ने अपने परिवार की सुख शांति की कामना की. पूजा के पूर्व जहां 20 खोली में कोयल नदी व लाइनपार, मीरमोहल्ला में कोयना नदी से व्रती महिलाओं व युवतियों ने कलश में जल भर कर लाया उसके बाद पूजा अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-agrawal-conference-organized-the-bhog-of-jagannath-mahaprabhu-hundreds-participated/">जमशेदपुर

: जिला अग्रवाल सम्मेलन ने किया जगन्नाथ महाप्रभु के भोग का आयोजन, सैकड़ो हुए शामिल

पूजन-हवन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया

ढोल नगाड़ों की थाप पर मां मंगला उषा की आराधना करते हुए व्रती महिलाएं व युवतियां अपने-अपने पूजन स्थल तक पहुंची. इस दौरान पूजा स्थल के समीप आशीर्वाद स्वरूप व्रती महिलाओं ने बच्चों को लांघ कर उनके रोग मुक्त होने की प्रार्थना की. इसके बाद मां मंगला उषा की पूजन व हवन की गई. पूजन हवन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही