Manoharpur (Ajay Singh) : चिड़िया में पागल कुत्ते ने रविवार दोपहर में एक बच्चे को काट लिया. बच्चे को गंभीर हालात में मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में बच्चे का इलाज चल रहा है. नौ वर्षीय अनीश बड़ाईक चिड़िया स्थित हिरजिंग हार्टिंग का रहने वाला है. इस बारे में बच्चे के पिता विजय बड़ाईक ने बताया कि चिड़िया में पागल कुत्ते ने कई लोगों काट लिया है. पागल कुत्ते से लोगों में दहशत व्याप्त है, सुबह क़रीब दस बजे बेटा अपने घर के बाहर खड़ा था. तभी पागल कुत्ते ने उस हमना कर दिया और उसके बांई आंख और बांई हांथ की उंगली में गंभीर रूप से काट लिया. उसे फौरन उपचार के लिए चिड़िया(सेल)अस्पताल में ले जाया गया. वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया .जहां स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में पीड़ित बच्चे का इलाज चल रहा है इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-former-prime-minister-of-india-rajiv-gandhi-remembered-on-his-death-anniversary-2/">चाईबासा
: पुण्यतिथि पर याद किए गए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी [wpse_comments_template]
मनोहरपुर : चिड़िया में पागल कुत्ते ने मचाया उत्पात, बच्चे को काटा, गंभीर

Leave a Comment