Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर के पूर्वी पंचायत में कचरा मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान पंचायत के मुखिया पूजा कुजूर व पंचायत समिति सदस्य उषा देवी खुशबू के नेतृत्व में पंचायत के पोषक क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाया गया. साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया. इस दौरान पंचायत भवन परिसर में लगे अमृत बाटिका की साफ-सफाई की गई. साथ ही मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा पौधरोपण किया गया. इस मौके पर पंचायत सचिव मिहिरचंद्र गौराई, पंचायत जनप्रतिनिधि समेत आंगन बाड़ी सेविका, सहायिका उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tusk-elephant-found-dead-in-the-field-forest-department-engaged-in-investigation/">चांडिल
: खेत में मृत मिला दंतैल हाथी, जांच में जुटी वन विभाग [wpse_comments_template]
: खेत में मृत मिला दंतैल हाथी, जांच में जुटी वन विभाग [wpse_comments_template]
Leave a Comment