Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सारंडा में पोषण जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay singh) : प्रखंड में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जाएगा. इसको लेकर प्रखंड समेत सारंडा अंतर्गत विभिन्न गांवों के पोषक क्षेत्रों में रैली एवं पोषण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस संदर्भ में गुरुवार को पहले दिन प्रखंड के मकरंडा गांव समेत विभिन्न पंचायतों में बीएलओस्वस्थ्य कर्मियों ने पोषण जागरूकता रैली निकाली. साथ ही इसके माध्यम से स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को स्वस्थ्य एवं निरोग रहने के संदेश दिया. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-bhajan-evening-organized-in-karaikela-devotees-dance-on-hymns/">बंदगांव

: कराईकेला में भजन संध्या का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

घरों में बना भोजन करने के लिए किया प्रेरित

रैली में स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वास्थ्य से संबंधित नारे लागाए और हाथों में बैनर पोस्टर लेकर क्षेत्रों के लोगों को जागरूक किया. इस संबंध में बीएलओ अर्चना महतो ने क्षेत्र के लोगों से स्वस्थ व निरोग रहने के लिए पौष्टिक भोजन करने एवं विशेषकर घरों में बना भोजन करने के लिए प्रेरित किया और बाहर का बना खाना व जंक फूड़ से दूर रहने, फल और सब्जियों का प्रयोग अधिक करने की अपील की. पोषण रैली पर काफी संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों एवं ग्रामीण महिलाएं मौजूद थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही