Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर सीएचसी सर्किल अंतर्गत मनोहरपुर, आनंदपुर, छोटानागरा एवं जरायकेला समेत सारंडा के 29 क्लस्टरों यानी (प्राथमिक स्वास्थ्य व उपस्वास्थ्य केंद्रों) के माध्यम से दस दिवसीय डोर टू डोर मलेरिया उन्मूलन व सर्वे का कार्य गुरुवार को सम्पन्न हुआ. 10 से 20 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी एमपीडब्ल्यू, एएनएम, सहिया समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने अपना अहम् योगदान दिया. इस दौरान एमपीडब्ल्यू, एएनएम, सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रखंड के सभी क्लस्टरों व सुदूरवर्ती क्षेत्र सारंडा में डोर टू डोर मलेरिया का जांच व सर्वे डाटा तैयार किया गया. साथ ही मलेरिया सर्वे रिपोर्ट का प्रतिवेदन मलेरिया विभाग में जमा किया गया.
इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-lord-parshurams-shobha-yatra-will-come-out-with-conch-shell-sound-and-drum-beats/">धनबाद:
शंख ध्वनि व ढोल नगाड़े के साथ निकलेगी भगवान परशुराम की शोभा यात्रा
[wpse_comments_template]

Leave a Comment