Search

 
 
 

मनोहरपुर : दादी महोत्सव के उपलक्ष्य पर मंगलपाठ का हुआ आयोजन

 
Manoharpur (Ajay Singh) : शुक्रवार को भादो अमावस्या के अवसर पर श्री श्री बरजल सती दादी जी का महोत्सव सह मंगलपाठ जगदीश, राजेश हरलालका जी के आवास में धूमधाम से मनाया गया. मंगल पाठ में हरलालका परिवार समेत उनके इष्ट मित्र एवं श्रद्धालु शामिल हुए. मंगलपाठ शुक्रवार को दोपहर 3 बजे शुरू हुआ. इसके पूर्व मुख्य आयोजनकर्त्ता जगदीश,राजेश हरलालका के परिजनों एवं भक्तों द्वारा दादी की पोशाक व चुनरी एवं छप्पन भोग से आवरण किया गया. साथ ही पूरे विधि-विधान से दादी की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-transformer-installed-department-forgot-to-give-connection/">चाईबासा

: ट्रांसफार्मर लगाया, कनेक्शन देना भूला विभाग

भक्तों ने भजन का जमकर उठाया आनंद

इस अवसर पर जमशेदपुर से आए गायक कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर भजन प्रस्तुत किया गया. जिसका उपस्थित भक्ति में लीन दादी के भक्तों ने जमकर आनंद उठाया. कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण एवं शाम में भंडारे का आयोजन किया गया. इस मौके पर रुक्मणी हरलालका, मुकेश हरलालका, बसंत हरलालका, पीयूष हरलालका, शरद हरलालका, मोहित हरलालका, निशु हरलालका, नीतू हरलालका, सरला हरलालका समेत पूरे हरलालका परिवार के सदस्यों के अलावा श्रद्धालुजन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही