Search

मनोहरपुर : मानकी-मुंडा व रैयत श्रमिक संघ ने नियमावली को लेकर की बैठक

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर के नंदपुर डोंगाकाटा में गुरुवार को मानकी-मुंडा व रैयत श्रमिक संघ सारंडा की एक बैठक जेजे तिर्की की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से मनोहरपुर, गोईलकेरा, आनंदपुर व नोवामुंडी के मानकी, मुंडा, डाकुआ एवं रैयत उपस्थित थे. बैठक का मुख्य एजेंडा मानकी मुंडा संघ की नियमावली बनाने के अलावे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना था. इन विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा की गई. इस संबध में प्रतिवेदन मानकी-मुंडा केंद्रीय कमेटी को देने का निर्णय लिया गया. वहीं, आने वाले दिनों में होने वाली बैठक में जिला उपयुक्त के शामिल होने की संभावना के बारे में बताया गया साथ ही उसी अनुरूप कार्यक्रम का प्रारूप तैयार करने को कहा गया. इस बैठक में राजू पान, विजय सिंह लागुरी, गाजी सुरीन, देवचरण महतो, शंकर सुरीन, केशवचन्द्र महतो समेत दर्जनों संघ के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-one-day-training-program-organized-for-mushroom-cultivation-and-agriculture/">किरीबुरू

 : मशरूम व सब्जियों की खेती के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp