Search

 
 
 

मनोहरपुर : अमृत भारत योजना के तहत मनोहरपुर स्टेशन का किया गया निरीक्षण

 
Manoharpur(Ajay singh) : अमृत भारत योजना के तहत मंगलवार को रेल अधिकारियों ने मनोहरपुर स्टेशन का दौरा किया. मनोहरपुर स्टेशन का कायाकल्प करने के लिए स्थल का निरीक्षण किया. रेलवे मनोहरपुर स्टेशन पर नवनिर्मित एफओबी में दो लिफ्ट और एक एस्केलेटर का निर्माण करायेगा. इससे पूर्व आवश्यक बिंदुओं पर फोकस किया गया. साथ ही ड्राइंग के माध्यम से उन बिंदुओं पर गहन अध्ययन किया गया. विदित हो कि अमृत भारत योजना के तहत चक्रधरपुर रेल मंडल अंर्तगत 15 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है. इसके तहत स्टेशनों का कायाकल्प, प्लेटफार्म का बिस्तार व सौंदर्यीकरण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-criminals-planning-robbery-arrested-double-barrel-desi-katta-recovered/">जमशेदपुर

: लूट की योजना बना रहे चार अपराधी गिरफ्तार, डबल बैरल देसी कट्टा बरामद

प्लेटफार्म संख्या एक पर लगेगा लिफ्ट

वहीं मनोहरपुर प्लेटफार्म संख्या एक पर एक लिफ्ट,प्लेटफार्म संख्या दो पर एक एस्केलेटर तथा दूसरा लिफ्ट नया प्लेटफार्म संख्या चार के निर्माण के बाद लगाया जाएगा. ये सभी एफओबी से जुड़े रहेंगे.और साथ ही रेल यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए ट्रेन डिस्प्ले,कोच इंडिकेटर से युक्त किया जाएगा. स्टेशन निरीक्षण के दौरान मनोहरपुर स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार एसएसई बिनोद पंडित, एसएसई(विद्युत) एच के मांझी, एसएसके(सिग्नल) सुनील कुमार अग्रहरि, जेई(टेलीकॉम) राहुल कुमार समेत विभागीय अधिकारी व रेलकर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-mla-rewarded-the-organizing-committee-and-kirtan-mandali/">चाईबासा

: आयोजन समिति व कीर्तन मंडली को विधायक ने किया पुरस्कृत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही