Search

मनोहरपुर : नवदुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Manoharpur (Ajay singh) : श्री श्री सिंहवाहिनी नवदुर्गा मंदिर का नवदुर्गा वार्षिकोत्सव सह नवचंडी यज्ञ का भव्य आयोजन 22 से 27 जनवरी तक किया जाएगा. आयोजन को लेकर यज्ञ मंडप का निर्माण व नवदुर्गा मंदिर कि साजसजावट अंतिम चरण पर है. इसकी जानकारी श्रीश्री नरसिंह आश्रम समिति के मुख्य आयोजन कर्त्ता ने दिया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abortion-of-a-minor-was-done-4-times-on-the-pretext-of-marriage/">जमशेदपुर

: शादी का झांसा देकर नाबालिग का 4 बार करवाया गर्भपात

कार्यक्रम इस प्रकार है 

रविवार को कलश स्थापना के साथ वेदी पूजन और अग्नि स्थापना एवं हवन किया जाएगा. 23 जनवरी को देव पूजन और वेदी पूजन व हवन होगा. 24 जनवरी को देवी सहस्रार्चन, 25 जनवरी को कुम्कुमार्चन पूजन, 26 जनवरी को हवन की पूर्णाहुति होगी. 27 जनवरी को 9 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी. उसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. 27 जनवरी को भण्डारा का भी आयोजन किया गया है. इस शुभ अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है. ताकी आयोजन में शामिल होकर सभी पुण्य का लाभ उठा सके. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-subdivision-area-in-the-lap-of-fog-increased-chill/">चांडिल

: कोहरे के आगोश में अनुमंडल क्षेत्र, बढ़ी ठिठुरन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp