Search

 
 
 

मनोहरपुर : पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर शहीदों को किया याद

 
Manoharpur (Ajay singh) : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमले में वीरगती को प्राप्त भारत मां के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. इसके लिए मंगलवार की शाम संत नरसिंह आश्रम परिसर में हमले की चौथी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. शहीदों की याद में स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. इसमें शामिल सभी लोगों ने देश भक्ति नारे लगाये. वीर शहीद अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, वीर शहीद तेरा नाम रहेगा जैसे नारों के साथ ही पूरे नगर का भ्रमण किया. यह मार्च मनोहरपुर बाजार, थाना चौक एवं लाइनपार होते हुए दुर्गा पूजा पंडाल में आकर समाप्त हुआ. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-there-is-a-lot-of-difference-between-theory-and-practical-of-tata-steel-sinku/">चाईबासा

: टाटा स्टील की थ्योरी और प्रैटिकल में बहुत अंतर : सिंकु
इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलवामा के अमर वीर शहीदों की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर नम आंखो से शहीदों को श्रद्धांजलि दी. मौके पर अश्वनी बघेल, इंद्रकुमार डागा, अशोक बोस, दुखु सिंह, अमरेश विश्वकर्मा, सीमा मुंडारी, डॉ. दिलीप कुमार महतो, अनिल महतो आनंद गुप्ता, संजय सिंह समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही