Search

 
 
 

मनोहरपुर : मारवाड़ी महिला संघ ने धूमधाम से मनाया हरितालिका तीज

 
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर मारवाड़ी महिला संघ की महिला सदस्यों ने शनिवार को सार्वजनिक धर्मशाला में हरितालिका यानी हरियाली तीज को श्रावणी तीज के रूप में धूमधाम से मनाया. इस दौरान महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा झूले का भी आनंद लिया. साथ ही सामूहिक रूप से स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया. इस मौके पर मारवाड़ी महिला संघ की सदस्यों ने किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की और अपने भावी योजनाओं को लेकर रणनीति व रूपरेखा पर मंथन किया. मौके पर मुख्य रूप से मनोहरपुर मारवाड़ी महिला संघ की अध्यक्षा सविता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्षा पुष्पा थेबड़ीया, सचिव मंजू हरलालका, कोषाध्यक्ष रेनिका खोवाल, चंचल शाह, अंजना शाह, किरण शाह, मेघा हरलालका, नीतु हरलालका, मीरा अग्रवाल, आछी हरलालका समेत संघ की अन्य सदस्य उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-rbc-steering-committee-constituted-ranjit-yadav-became-president-rajesh-laguri-secretary/">मनोहरपुर

: आरबीसी संचालन समिति गठित, रंजीत यादव बने अध्यक्ष राजेश लागुरी सचिव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही