Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : मारवाड़ी महिला समिति ने प्याऊ का किया शुभारम्भ

Manohrpur (Ajay Singh) : बढ़ती गर्मी व चिलचिलाती धूप को देखते हुए स्थानीय मारवाड़ी महिला समिति ने रविवार को पनशाला का शुभारंभ किया. वहीं साप्ताहिक हाट में सुदूरवर्ती क्षेत्र आने वाले लोगों के बीच शीतल जल, लस्सी, खीरा व चना-गुड़ आदि का वितरण किया. स्थानीय मारवाड़ी महिला संस्था की ओर से शीतल जल, लस्सी आदि का वितरण किए जाने से आम लोगों ने इसे खूब सराहा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-inauguration-of-akshay-tritiya-akhand-ramayana-recitation/">चाईबासा

: अक्षय तृतीया पर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ

हर मौके पर सामाजिक सेवा का कार्य करती है संस्था

विदित हो की स्थानीय मारवाड़ी महिला संस्था अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए हर मौके पर सामाजिक सेवा का कार्य करती आ रही है. जिससे आम लोगों में मारवाड़ी महिला संस्था की सदस्यों के प्रति श्रद्धा व विश्वास बढ़ा है. इसकी प्रशंसा क्षेत्र में चारों तरफ हो रही है. इस कार्य में मुख्य रूप से संस्था के प्रमुख सक्रिय सदस्या मंजू हरलालका, सबिता अग्रवाल, पुष्पा थेबड़िया, निशु हरलालका, मेधा हरलालका, अनिता हरलालका, किरण साह, चंचल साह, स्नेहा अग्रवाल, रेनिका खोवाल, पुष्पा खोवाल, राज थेबड़िया, सुनीता साह, रीता हरलालका आदि का अहम् योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही